A part of Indiaonline network empowering local businesses

जापानी निजी कंपनी आईस्पेस इंक का चंद्रयान मिशन लैंडिंग के प्रयास विफल

News

जापानी निजी कंपनी आईस्पेस इंक के चंद्रयान मिशन को झटका लगा है। इस तरह से जापान का चांद की सतह पर अपना स्वयं का लैंडर उतारने का सपना अधूरा रह गया है। इस लैंडर का नाम हाकुतो-आर मिशन 1 है। जापानी स्टार्टअप आईस्पेस इंक ने कहा कि उसके हकोतो-आर मिशन लैंडर से संपर्क टूटने के बाद चांद की सतह पर लैंडिंग का प्रयास विफल हो गया । ऐसा माना जा रहा है कि तेजी से उतरने की कोशिश में लैंडर रोवर हादसे का शिकार हो गया। जापानी कंपनी के इस उपग्रह को पिछले साल दिसंबर में फ्लोरिडा के केप केनवरल से स्पेसएक्स के रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया था। अब तक सिर्फ अमेरिका, सोवियत संघ और चीन ने ही चांद पर सफल लैंडिंग की है। भारत और इजरायल के लैंडिंग के प्रयास विफल रहे हैं। (AIR NEWS)

36 Days ago