A part of Indiaonline network empowering local businesses

प्रौद्योगिकी से उन्नत बनी सेना राष्ट्र के हित सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण है

News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रौद्योगिकी से उन्नत बनी सेना राष्ट्र के हित सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अकादमिक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए श्री सिंह ने जोर देकर कहा कि भारत जैसे देश के लिए यह महत्वपूर्ण है कि प्रौद्योगिकी से उन्नत बनी सेना सीमाओं पर दोहरी चुनौती का सामना करती है।

रक्षामंत्री ने बल देकर कहा कि सहयोग और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से विकसित प्रौद्योगिकी, दोनों सिविल और रक्षा क्षेत्रों में उपयोगी सिद्ध होती है। उन्होंने यह भी कहा कि रक्षा अनुसंधान और भागीदारी से किए गए अकादमिक कार्य चुनौतियों का समाधान निकालता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह भागीदारी भारत को रक्षा प्रौद्योगिकी में अग्रिम राष्ट्र बनाने में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने उन प्रमुख वैज्ञानिकों को सम्मानित किया, जिन्होंने वैमानिकी, आयुध सहयोग, जीव विज्ञान और नौ-सेना प्रणालियों और अन्य रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की परियोजनाओं को उल्लेखनीय बनाने में योगदान दिया है। (AIR NEWS)

15 Days ago