A part of Indiaonline network empowering local businesses Chaitra Navratri

राहुल गांधी देश की सरकार और एक सौ 30 करोड़ भारतीयों का अपमान कर रहे हैं

news

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश की संप्रभुता पर हमला करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने हाल ही में ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान में भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाये थे।

श्री नड्डा ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और दुनिया की कोई भी ताकत भारतीय लोकतांत्रिक विरासत को नुकसान नहीं पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि आज देश में कोई भी कांग्रेस की बात नहीं सुनता है और जनता उस पर भरोसा नहीं करती है।

श्री नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी देश की सरकार और एक सौ 30 करोड़ भारतीयों का भी अपमान कर रहे हैं। उन्‍होंने आंतरिक मामलों में किसी अन्य देश को हस्तक्षेप के लिए कहने को भारत की संप्रभुता पर हमला बताया है। (AIR NEWS)

6 Days ago