A part of Indiaonline network empowering local businesses

वर्षा और आंधी से उत्तर भारत में गर्मी से राहत

news

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज उत्तर-पश्चिम हिस्सों में वर्षा की संभावना व्यक्त की है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज देशभर में कई स्थानों पर वर्षा जारी रहेगी। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर वर्षा के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इसी तरह देश के अन्य भागों में अगले पांच दिनों में तापमान में परिवर्तन नहीं होगा।  (AIR NEWS)

7 Days ago