A part of Indiaonline network empowering local businesses

हॉकी इंडिया ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम की घोषणा की

news

हॉकी इंडिया ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम की आज घोषणा कर दी। भारत पहली बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। 27 अक्‍तूबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में मैच झारखंड में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत मलेशिया और जापान के बीच मैच से होगी जबकि भारत का सामना पहले दिन ही थाईलैंड से होगा।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, जापान, चीन और भारत की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता पांच नवंबर तक चलेगी। (AIR NEWS)

12 Days ago