28 मार्च 2023 | प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि बाबर के हिमायती रहे लोग आज सावरकर की बात कर रहे हैं। यह वही लोग हैं जो हमेशा हिंदुओं और हिंदुत्व का अपमान करते रहे है और आज हिंदुत्व का ज्ञान दे रहे हैं। यह वही दिग्विजय सिंह जी हैं जो हिन्दू आतंकवाद के समर्थक हैं,यह वही दिग्विजय सिंह हैं जो भगवान राम पर सवाल उठाने वालों के साथ खड़े रहते हैं। यह वही दिग्विजय सिंह हैं जो हिंदू व हिंदुत्व के नाम पर हिंदुओ को बांटने का काम करते हैं।
यह वही दिग्विजय सिंह हैं जिनके राज में साधु संतों को गोली मार दी जाती है। ऐसे हिन्दू विरोधी दिग्विजय आज सनातन हिंदुत्व व सावरकर हिंदुत्व का ज्ञान दे रहे हैं। गृह मंत्री मिश्रा ने शिवसेना बाल ठाकरे प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा वीर सावरकर को भगवान बताए जाने पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सत्ता जाते ही उद्धव जी को अब सावरकर जी याद आ गए हैं। जब तक कांग्रेस के साथ मिलकर सत्ता सुख भोग रहे थे तब भी राहुल गांधी व कांग्रेसी वीर सावरकर जी का अपमान कर रहे थे तब उन्होंने क्यों विरोध नहीं किया। उद्धव जी यह जनता है ,यह सब जानती है। इस तरह रंग बदलने से कुछ नहीं होने वाला।सोर्स :-“नईदुनिया”
The post MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर पलटवार, कही ये बात appeared first on .
(PROMPT TIMES)