मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई ने 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमार कार्यवाही की है। अलग-अलग ठिकानों पर एजेंसी ने दबिश को लेकर अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी है।
100 करोड़ रुपये की वसूली मामले में सीबीआई ने अनिल देशमुख के 12 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। अहमदनगर और मुंबई में डीसीपी राजू भुजबल के आवासों और पुणे और मुंबई में एसीपी संजय पाटिल के आवासों पर छापेमार कार्यवाही की गई।
(LEGEND NEWS)