सुप्रसिद्ध अभिनेत्री आशा पारेख को वर्ष 2020 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह घोषणा करते हुए उन्हें गर्व हो रहा है कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की निर्णायक समिति ने आशा पारेख जी को भारतीय सिनेमा को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
श्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा की कि 68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह इस महीने की तीस तारीख को आयोजित किया जायेगा। राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मु इसकी अध्यक्षता करेंगी। (AIR NEWS)