उच्चतम न्यायालय के चार नये न्यायाधीशों ने आज पद की शपथ ली। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र भट्ट, न्यायमूर्ति रामासुब्रमण्यन और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय को शपथ दिलाई।
इन चार न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद उच्चतम न्यायालय में जजों की संख्या पूरी होकर 34 हो गई है। (AIR NEWS)