कर्नाटक में अब तक पांच लाख 57 हजार 212 कोविड-19 के मामलों का पता चला है। इनमें से चार लाख 50 हजार 302 स्वस्थ हो चुके हैं। बैंगलुरु शहरी जिले में सबसे ज्यादा दो लाख 12 हजार 547 सक्रिय मामले की खबर है जिसमें से एक लाख 67 हजार 936 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में स्वस्थ होने वालों की दर 80 दशमलव आठ प्रतिशत है। बैंगलुरु शहरी जिले में स्वस्थ होने वालों की दर 79 प्रतिशत है। (AIR)