भोपाल में साधुओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिस पुरे देशभर में राजनीति गरमा सकती है।
बता दें कि दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं और मंदिरों में हो रहे हैं। वही उन्होंने कहा कि हमारे सनातन धर्म को जिन्होंने बदनाम किया है, उन्हें भगवान भी कभी माफ नहीं करेगा।
#WATCH Digvijaya Singh, Congress in Bhopal: Today, people are wearing saffron clothes and raping, rapes are happening inside temples, is this our religion? Those who have defamed our 'Sanatan Dharma', not even god will forgive them. pic.twitter.com/psAQcd1R7p
— ANI (@ANI) September 17, 2019
आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने कहा कि, ‘व्यक्ति अपना परिवार छोड़कर साधु बनता है। धर्म का आचरण करते हुए आध्यात्म की ओर मुड़ता है। लेकिन आज लोग भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं और भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं, और तो और मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं। क्या यह हमारा धर्म है? हमारे सनातन धर्म को जिन्होंने बदनाम किया है, उन्हें भगवान भी माफ नहीं करेगा।’
ये वही कांग्रेसी नेता ने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि ‘जय श्रीराम’ नारे पर एक पार्टी ने कब्जा कर लिया है, इसलिए हमें ‘जय सियाराम’ बोलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एक पार्टी के लोग मंदिरों और मठों में कब्जा कर रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए मुसलमानों से ज्यादा गैर-मुसलमान जासूसी कर रहे हैं।
अक्सर विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले सिंह ने यह भी कहा था कि जो लोग आईएसआई से पैसा लेते हैं, वही भाजपा और आरएसएस से भी पैसा लेते हैं।
वहीं मध्य प्रदेश के भिंड में मीडिया से बातचीत में सिंह ने कहा, ‘जितने भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पाए गए हैं, वे लोग बजरंग दल, भाजपा और आईएसआई से पैसा ले रहे हैं। आईएसआई के लिए जासूसी मुसलमान कम कर रहे हैं और गैर-मुसलमान ज्यादा कर रहे हैं। इसको भी समझ लीजिए।’
भाजपा पर राष्ट्रवाद की झूठी रट लगाने का आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा कि, ‘हमारी विचारधारा की लड़ाई भाजपा और आरएसएस से है, जिन्होंने आजाद भारत के संघर्ष में कहीं भाग नहीं लिया और हमें राष्ट्रीयता का सबक सीखाना चाहते हैं।’ दिग्विजिय ने सवाल किया, ‘1947 से पहले ये लोग कहां थे? जब इंदिरा ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए, तब ये लोग कहां थे? इसलिए हमको सबक देने की जरूरत नहीं है।
The post कांग्रेस पार्टी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, “भगवा वस्त्र पहनने वाले मंदिरों में कर रहे बलात्कार… appeared first on Spasht Awaz.
(SPASHTAWAZ NEWS)