रोहतक की जेल में बलात्कार के मामले में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को पैरोल पर रिहा करने की हरियाणा सरकार ने सिफारिश की है। राम रहीम की रिहाई के लिए हरियाणा सरकार ने उसके 'अच्छे आचरण' का हवाला दिया है।
नई दिल्ली- रोहतक की जेल में बलात्कार के मामले में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को पैरोल पर रिहा करने की हरियाणा सरकार ने सिफारिश की है। राम रहीम की रिहाई के लिए हरियाणा सरकार ने उसके ‘अच्छे आचरण’ का हवाला दिया है। हालांकि, राम रहीम की रिहाई पर अंतिम फैसला कमिश्नर कोर्ट करेगा।
राम रहीम ने मांगी पैरोल
इसी बीच राम रहीम की पैरोल पर हरियाणा के जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि हर दोषी दो साल के बाद पैरोल का हकदार होता है। अगर अपराधी का जेल में अच्छा आचरण है, तो इसका उल्लेख जेल अधीक्षक अपनी रिपोर्ट में स्थानीय पुलिस को करता है। वेरिफिकेशन के बाद यह कश्मिनर के पास जाता है और वहीं अंतिम फैसला लेते हैं।
खेती करने के लिए मांगी पैरोल
खबरों के अनुसार, बलात्कार और हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने हरियाणा के सिरसा में अपने खेतों में खेती करने के लिए एक महीने से अधिक समय की पैरोल मांगी है।
(SWATANTRA PRABHAT MEDIA)