तेलुगू सिनेमा के सुप्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता जी. शिवराम कृष्णमूर्ति का आज तड़के हैदराबाद के निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें कल रात हृदय गति रूकने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे 80 वर्ष के थे। कृष्णा के नाम से मशहूर श्री कृष्णमूर्ति ने तेलुगू भाषा में कई हिट फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई और साढ़े तीन सौ से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया। उनके पुत्र महेश बाबू तेलुगू फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध तेलगू अभिनेता कृष्णा के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने आज ट्वीटर पर कहा कि कृष्णा गरू महान सुपरस्टार थे, जिन्होंने अपने बहुमुखी अभिनय और जीवंत व्यक्तित्व के माध्यम से लोगों के दिल जीते। प्रधानमंत्री ने कृष्णा के निधन को सिने और मनोरंजन जगत के लिए बड़ी क्षति बताया।
दिग्गज तेलगू अभिनेता कृष्णा का 80 वर्ष की उम्र में आज सुबह हैदराबाद में निधन हो गया। सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा हृदय रोग से पीडि़त थे।
(AIR NEWS)