A part of Indiaonline network empowering local businesses
Chaitra Navratri

दिल्ली में एक बार फिर 7 दिनों के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

news

नई दिल्‍ली। दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार इसकी घोषणा करते हुए कहा कि लॉकडाउन से दिल्ली में कोरोना के संक्रमण में कमी आई है। केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में व्यापारियों, महिलाओं और दूसरे लोगों से बात हुई सबने कहा कि केस कम हुए हैं लेकिन कड़ाई बरकरार रखने की जरूरत है। इस बार मेट्रो भी नहीं चलेगी।

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा- ’20 अप्रैल को मजबूरी में लॉकडाउन लगाना पड़ा था। 26 अप्रैल को पॉजिटिव रेट 35 प्रतिशत तक बढ़ गया था, उसके बाद से केस कम होना शुरू हुए, पिछले 2-3 दिनों में पॉजिटिविटी रेट घटकर 23 फीसदी पर आ गया है। आपने साथ दिया, लॉकडाउन के पीरियड में हेल्थ संसाधन को बेहतर किया। हमें ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई, कई गुना अधिक ऑक्सीजन की जरूरत अधिक पड़ी। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की वजह से अब ऑक्सिजन की कमी नहीं होगी।’
केजरीवाल ने आगे कहा, ‘दिल्ली में वैक्सीनशन बढ़िया ढंग से चल रही है। दिल्ली के आसपास के लोग भी डोज लगवा रहे हैं। अभी वैक्सीन कम है, उम्मीद है केंद्र सरकार मदद करेगी। मेरी व्यापारियों और एक्सपर्ट्स से बात हुई, सभी का मानना है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। अभी भी 23 प्रतिशत पॉजिटिव रेट है। हमारी सरकार मजबूरीवश एक हफ्ते का लॉकडाउन बढ़ा रही है। कल से दिल्ली में मेट्रो चलनी भी बंद होगी।’
-एजेंसियां

(LEGEND NEWS)

1075 Days ago