A part of Indiaonline network empowering local businesses
Chaitra Navratri

देहरादून: नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

news

देहरादून: कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसे देश को बांटने वाला करार दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में नागरिक संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन किया। एस्लेहाल चौक पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधेयक की प्रतियां फूंकीं। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह विधेयक देश को बांटने वाला है। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि केंद्र की सरकार ने जनता को हर तरह से उपेक्षित करने का काम किया है।

  • केंद्र से लेकर राज्य तक सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उनका कहना है नागरिकता विधेयक वापसी को लेकर कांग्रेस मोर्चा खोलेगी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, कुलदीप चौधरी, अरुण शर्मा, गोदावरी थापली, प्रभुलाल बहुगुणा, सुमित्रा ध्यानी, अर्जुन सोनकर, देविका रानी,
  • मीना बिष्ट, विजय प्रताप मल्ल, कमलेश रमन, नवीन जोशी, अनिल नेगी, राजेंद्र जोशी, डॉ. प्रतिभा सिंह, नीनू सहगल, सागर लांबा आदि मौजूद रहे। भारत बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर   कांग्रेस ने 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
  • कांग्रेस भवन में इसे लेकर बैठक की गई। रैली में शामिल होने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी दिल्ली जाएंगे। महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। देश में अराजकता का माहौल है। आम आदमी खासकर महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। देश की आर्थिक स्थिति किसी से छिपी नहीं है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जिनके पास नोटबंदी से पहले रोजगार था, वह भी छिन गया है।   उन्होंने कहा कि मंदी के कारण व्यापार ठप हो चुका है। कर्ज के बोझ तले दबे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को देश की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए यह रैली मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान महानगर पर्यवेक्षक पूर्व विधायक रामसिंह सैनी, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, प्रभुलाल बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
()

1590 Days ago