A part of Indiaonline network empowering local businesses
Chaitra Navratri

बंगलादेश में कारातोया नदी में हुई नाव दुर्घटना में मृतकों की संख्या 50 हो गई

News

बंगलादेश में पांचागढ़ की कारातोया नदी में हुई नाव दुर्घटना में मृतकों की संख्या 50 हो गई है। बंगलादेश की सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस के अनुसार कल 26 और शव निकाले गए। मृतकों में 24 महिलाएं, 15 पुरुष और 11 बच्चे शामिल हैं। 29 व्यक्ति अभी भी लापता हैं।

पांचागढ़ में यह दुर्घटना उस समय हुई जब महालया उत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की नाव बाधेश्वरी मंदिर जा रही थी। बीच धार में नियंत्रण बिगड़़ने के कारण नाव पलट गई। यह घटना रविवार को दोपहर बाद औलिया घाट के पास हुई।

स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 20 हजार टका और घायलों को 10 हजार टका देने की घोषणा की है। दुर्घटना की जांच के लिए पांच सदस्यों की समिति बनाई गयी है जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

बंगलादेश के रेल मंत्री नुरुल इस्लाम सुजान, धार्मिक मामलों के राज्यमंत्री फरीदुल हक खान और कई सांसदों ने घटनास्थल का दौरा किया। बंगलादेश के राष्ट्रपति एम. अब्दुल हमीद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। (AIR NEWS)

568 Days ago