A part of Indiaonline network empowering local businesses
Chaitra Navratri

भारत ने असम के तामुलपुर में एशियाई खो-खो चैम्पियनशिप के पुरुष और महिला दोनों वर्ग में खिताब जीते

News

भारत ने असम के तामुलपुर में आयोजित एशियाई खो-खो चैम्पियनशिप के महिला और पुरूष दोनों खिताब अपने नाम किये हैं। महिला वर्ग में भारत ने नेपाल को एक पारी और 33 अंक से हराया। वहीं पुरुष वर्ग में भी भारत ने नेपाल को पारी और छह अंक से हराकर खिताब अपने नाम किया। चैम्पियनशिप में भारत दोनों वर्गों में अजेय रहा है। प्रतियोगिता में नौ देशों ने भाग लिया। असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी और मंत्री यू जी ब्रह्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। (AIR NEWS)

392 Days ago