A part of Indiaonline network empowering local businesses
Chaitra Navratri

भारतीय नौसेना और ब्रिटिश नेवी का संयुक्त समुद्री अभ्यास कल अरब सागर के कोंकण तट पर संपन्न

News

भारतीय नौसेना और ब्रिटेन रॉयल नेवी का तीन दिन का संयुक्त समुद्री अभ्यास कल अरब सागर के कोंकण तट पर समाप्‍त हो गया। अभ्यास के दौरान दोनों नौसेनाओं ने ऑपरेशन क्षमता का प्रदर्शन किया और संयुक्त संचालन क्षमता में सुधार किया। समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने और क्षेत्र में नियम-आधारित आदेश को बनाए रखने के लिए दोनों देशों के संयुक्त प्रयासों को मजबूत करने में यह अभ्यास महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अभ्‍यास में मिसाइल से लैस फ्रिगेट आई एन एस त्रिशूल और एच एम एस लैंकेस्टर को शामिल किया गया। (AIR NEWS)

389 Days ago