A part of Indiaonline network empowering local businesses
Chaitra Navratri

भारतीय नौसेना में चार्जमैन पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ

news

भारतीय नौसेना में चार्जमैन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इन पदों के लिए आवेदन आप भारतीय नौसेना की भर्ती वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपको पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

नेवी चार्जमैन भर्ती 2019 के तहत कुल 172 पदों पर वेकन्सी निकाली गई है इसमें चरित्रवान मैकेनिक के 103 पद और चार्जमैन गोला बारूद और विस्फोटक के 69 पद हैं। इन पदों से जुड़ी योग्यता का पूरी जानकारी आप ऑफिशल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।

आयु सीमा
इन पदों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है वहीं केन्द्र सरकार के कर्मचारी आयु में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। इसके अलावा आरक्षित वर्ग को भी नियमानुसार छूट मिलेगी।

एग्जाम फीस
इन पदों के लिए आवेदक को 205 रुपए एग्जाम फीस देनी होगी। वहीं SC/ST/PwBDs/एक्स सर्विसमैन और महिलाओं को फीस में छूट मिलेगी।

इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 अप्रैल दोपहर 12 बजे से 28 अप्रैल रात 11 बजे तक करवाए जा सकते हैं। इसके बाद लिंक डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा।

The post भारतीय नौसेना में चार्जमैन पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ appeared first on Legend News.

(LEGEND NEWS)

1829 Days ago