A part of Indiaonline network empowering local businesses
Chaitra Navratri

मानव एकता दिवस 24 को, वृन्दावन में दिया गया निरंकारी संदेश

news

संत निरंकारी मिशन के पूर्व मार्गदर्शक युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज की स्मृति में 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस मनाया जायेगा। निरंकारी भक्तों ने आज वृन्दावन में आध्यात्मिक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान प्रचारक विसम्बर दयाल, भरत कुमार, किशोर स्वर्ण, जयकुमार, मदनमोहन सहगल, राहुल फोटवानी, बबलू , बिंदेश, मथुराप्रसाद, लोहरे सिंह, खेमचंद गुप्ता, दीपक आदि ने गीत और विचारों द्वारा लोगों को प्रेम का संदेश दिया।

युवा प्रचारक किशोर स्वर्ण ने लोगों को संत निरंकारी मिशन से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि निरंकारी मिशन समाज को सत्य-ज्ञान और प्रेम व भाईचारे का संदेश दे रहा है। सद्गुरु माता सुदिक्षा जी महाराज हर इंसान को ब्रह्मज्ञान प्रदान कर रहे हैं।

मानव एकता दिवस 24 को

किशोर स्वर्ण ने बताया कि 24 अप्रैल बुधवार को मानव एकता दिवस पर प्रातः साढ़े नौ बजे से हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर विशाल सत्संग का आयोजन कर बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज तथा महान सेवादार चाचा प्रताप सिंह जी सहित सभी बलिदानी संतो के तप त्याग और मानव कल्याण की भावना का स्मरण किया जायेगा।

The post मानव एकता दिवस 24 को, वृन्दावन में दिया गया Nirankari संदेश appeared first on Legend News.

(LEGEND NEWS)

1822 Days ago