A part of Indiaonline network empowering local businesses
Chaitra Navratri

मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज

news

मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किए जाने के बाद आज दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए लू की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में कल तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है।

मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पश्चिमी विक्षोभ कल से दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों को प्रभावित करेगा। आईएमडी ने कहा, आज पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज, बिजली, तेज हवाओं के साथ व्यापक रूप से वर्षा होने की संभावना है। साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी कल से गुरुवार तक बारिश होने की संभावना है। (AIR NEWS)

332 Days ago