A part of Indiaonline network empowering local businesses
Chaitra Navratri

राष्ट्र आज हिंदी दिवस मना रहा है

news

राष्ट्र आज हिंदी दिवस मना रहा है। प्रत्येक वर्ष चौदह सितम्बर हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्नीस सौ उनचास में चौदह सितम्बर को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी को राजभाषा के रूप में मान्यता दी थी।

देशभर में लगभग चालीस प्रतिशत लोग हिंदी बोलते हैं। संविधान की छठी अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

सरकार ने राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के अनेक उपाय किये हैं। अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी हिंदी का व्यापक उपयोग हो रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में संबोधन आज भी याद किया जाता है।

(मैं भारत की जनता की ओर से राष्ट्र संघ के लिए शुभकामनाओं का संदेश लाया हूं। महासभा के 25वें अधिवेशन के अवसर पर मैं राष्ट्र संघ में भारत की गढ़ आस्था को पुनः व्यक्त करना चाहता हूं। जनता सरकार को शासन की बागडोर संभाले केवल छह मास हुए हैं। फिर भी इतने अल्प समय में हमारी उपलब्धियां उल्लेखनीय हैं। भारत में मूलभूत मानव अधिकार पुनः प्रतिष्ठित हो गए है।)

गृहमंत्री अमित शाह आज हिंदी दिवस पर विभिन्न विभागों, मंत्रालयों और कार्यालयों के प्रमुखों को हिंदी को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान के लिये राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। समाचार कक्ष से अलका सिंह।

भारतीय जनता पार्टी अध्‍यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने इस महीने की 17 तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍मदिन के उपलक्ष्‍य में आज से सप्‍ताह भर चलने वाले सेवा सप्‍ताह की शुरुआत की। श्री शाह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान एम्‍स में मरीजों को फल वितरित करने तथा स्‍वच्‍छता अभियान में शामिल होकर इस अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। ()

1679 Days ago