A part of Indiaonline network empowering local businesses
Chaitra Navratri

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम राष्ट्र को संबोधित करेंगे

news

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति का संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों से, पहले हिन्‍दी और फिर अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।

हिंदी और अंग्रेजी प्रसारण के तुरंत बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों से प्रादेशिक भाषाओं में इसका प्रसारण होगा। आकाशवाणी से क्षेत्रीय नेटवर्क पर प्रादेशिक भाषाओं में राष्‍ट्रपति के संबोधन का प्रसारण रात साढे नौ बजे किया जाएगा। (AIRNEWS)

811 Days ago