A part of Indiaonline network empowering local businesses
Chaitra Navratri

रॉबर्ट वाड्रा नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती

news

नोएडा: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को नोएडा स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीठ में तेज दर्द की शिकायत के बाद वाड्रा को अस्पताल में सोमवार रात लगभग 11.30 बजे भर्ती कराया गया था। हड्डी रोग के वरिष्ठ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा रातभर अस्पताल में रहीं। वे सुबह वहां से गईं। वे आज रायबरेली जाएंगी जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तीन-दिवसीय वर्कशॉप में शामिल होंगी।

(RTI NEWS)

1641 Days ago