A part of Indiaonline network empowering local businesses
Chaitra Navratri

विश्व रेबीज दिवस: सिर्फ कुत्ते ही नहीं ये जानवरभी फैलते है रेबीज

News

आज विश्व भर में ‘वर्ल्ड रेबीज डे’ मनाया जा रहा है। यह दिन हर साल 28 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। रेबीज लायसावायरस के कारण होने वाला एक वायरल रोग है। सबसे पहले इस रोग से लड़ने के लिए लुई पाश्चर ने पहली प्रभावी रेबीज वैक्सीन विकसित की थी।

आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं आखिर क्या है रेबीज, इसके लक्षण और बचाव के तरीके। क्या है रेबीज- रेबीज एक ऐसा वायरल इंफेक्शन है, जो आमतौर पर संक्रमित जानवरों के काटने से फैलता है। कुत्ते, बिल्ली, बंदर आदि कई जानवरों के काटने से इस बीमारी के वायरस व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।

रेबीज का वायरस कई बार पालतू जानवर के चाटने या खून का जानवर के लार से सीधे संपर्क में आने से भी फैल जाता है। रेबीज एक जानलेवा रोग है जिसके लक्षण बहुत देर में नजर आते हैं।

अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, जो यह रोग जानलेवा साबित हो जाता है। रेबीज का वायरस कैसे करता है प्रभावित- रैबीज व्यक्ति के शरीर को दो तरह से प्रभावित करता है। रैबीज वायरस व्यक्ति के नर्वस सिस्टम में पहुंचकर दिमाग में सूजन पैदा करते हैं।

जिसकी वजह से व्यक्ति या तो जल्द कोमा में चला जाता है या उसकी मौत हो जाती है। कभी-कभी उसे पानी से भी डर लगता है। इसके अलावा कुछ लोगों को लकवा भी हो सकता है। इसके अलावा यह वायरस, मानव त्वचा या मांसपेशियों के संपर्क में आने के बाद रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क की ओर प्रसारित हो जाता हैं।

इस वायरस के मस्तिष्क में पहुंचने के बाद, इसके लक्षण और संकेत संक्रमित व्यक्ति में दिखाई देने लगते हैं। रैबीज के लक्षण- बुखार, सिरदर्द, घबराहट या बेचैनी, चिंता और व्याकुलता, भ्रम की स्थिति, खाना-पीना निगलने में कठिनाई, बहुत अधिक लार निकलना, पानी से डर लगना, अनिद्रा, एक अंग में पैरालिसिस यानी लकवा मार जाना आदि। जानवर के काटने पर क्या करें- -अगर रेबीज से संक्रमित किसी बंदर या कुत्ते आदि ने काट लिया तो तुरंत इलाज करवाएं।

काटे हुए स्थान को कम से कम 10 से 15 मिनट तक साबुन या डेटौल से साफ करें। -जितना जल्दी हो सके वेक्सिन या एआरवी के टीके लगवाएं। -पालतु कुत्तों को इंजेक्शन लगवाएं। जानवर के काटने पर क्या न करें- -अगर रेबीज से संक्रमित किसी कुत्ते या बंदर आदि के काटने पर इलाज में लापरवाही न बरतें। -काटे हुए जख्म पर मिर्च न बांधे। -घाव अधिक है तो उस पर टांके न लगवाएं।

रेबीज के संक्रमण से बचने के लिए कुत्ते व बंदरों आदि के अधिक संपर्क में न जाए। 72 घटे बाद नहीं होता असर- यदि किसी भी व्यक्ति को रेबीज संक्रमित किसी जानवर ने काट लिया और उसने 72 घंटे के भीतर अपना इलाज नहीं करवाया तो उसके बाद वेक्सिन या एआरवी के टीके लगावने का कोई फायदा नहीं है।

इस लिए जितना जल्दी हो सके वेक्सिन व एआरवी के टीके अवश्य लगावाएं। बता दें, तीनों नगर निगमों के क्षेत्र में करीब 300 लोग रोज कुत्ते के काटने का शिकार होते हैं।

लापरवाही न बरतें- एम्स के मेडिसन विभाग के डॉक्टर नवल विक्रम का कहना है कि कुत्ते, बिल्ली या किसी अन्य जानवर के काटने पर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। अगर हल्का सा भी निशान है तो एंटी रेबीज इंजेक्शन जरूर लगाने चाहिए।

रेबीज खतरनाक है मगर इसके बारे में लोगों की कम जानकारी और ज्यादा घातक साबित होती है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि रेबीज केवल कुत्तों के काटने से होता है मगर ऐसा नहीं है। कुत्ते, बिल्ली, बंदर आदि कई जानवरों के काटने से वायरस व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। कई बार कटे अंग पर पालतू जानवर के चाटने या खून का जानवर के लार से सीधे संपर्क से भी ये रोग फैल सकता है।

The post विश्व रेबीज दिवस: सिर्फ कुत्ते ही नहीं ये जानवरभी फैलते है रेबीज appeared first on Everyday News. (EVERYDAY NEWS)

1665 Days ago